Maharajgnj News : जनपद में अटल, एकता और एकलव्य वन के जरिए रचेगा हरियाली का इतिहास
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- वृक्षारोपण अभियान 2025 के तहत विभिन्न अवसरों और महापुरुषों की स्मृति में लगाए जाएंगे थीम आधारित विशेष वन डीएफओ, जिलाधिकारी व नोडल अधिकारियों की निगरानी में चलेगा जनसहभागिता से अभियान महराजगंज में वृक्षारोपण अभियान 2025 को एक खास और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा रहा है। इस बार न केवल पौधरोपण होगा, बल्कि महापुरुषों की स्मृति और विशेष अवसरों को समर्पित थीम आधारित वन तैयार किए जाएंगे। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, वहीं नई पीढ़ी को प्रेरणा भी मिलेगी। वन विभाग के डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर मधवलिया रेंज में अटल वन की स्थापना की जाएगी, जहां एक साथ 12,800 पौधे रोपे जाएंगे। इसी तरह सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस विभाग द्वारा एकता वन लगाया जाएगा। आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की स्मृति में भी मधवलिया रेंज में एकलव्य वन की स्थापना की जाएगी। साथ ही महाकुंभ की भावना को समर्पित त्रिवेणी वन का रोपण निचलौल में गंडक नदी के किनारे होगा। 22वीं वाहिनी पीएसी में शौर्य वन एसएसबी द्वारा लगाया जाएगा। वहीं, नगरीय क्षेत्रों में ऑक्सी वन की स्थापना निचलौल नगर पंचायत और सिसवा नगर पालिका द्वारा की जाएगी, जहां 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले पौधे रोपे जाएंगे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि यह अभियान नोडल अधिकारी के निर्देशन में जन अभियान के रूप में संचालित होगा। थीम आधारित वृक्षारोपण से जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर: त्रिलोकपुर में 40 डिसमिल खलिहान की भूमि कब्जामुक्त